
गाजियाबाद। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार की जा रही वृद्धि को लेकर रालोद प्रवक्ता एवं इटवा के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह टीटू ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह को पत्र लिखकर जनता को राहत देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य तो बढ़ाए जाते हैं लेकिन पंप संचालकों का कमीशन छह साल से नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा मध्यमवर्गीय, किसान और व्यापारी का डीजल और पेट्रोल पर खर्च हो रहा है। डीजल और पेट्रोल की बेतहाशा कीमत बढ़ने पर कम से कम 50 ऐसी वस्तु हैं जिन पर असर पड़ता है। एक सामान्य जीवन जीने के लिए डीजल और पेट्रोल बढ़ने से जो मुख्य रूप से चीजें प्रभावित हुई हैं उनमें ट्रांसपोर्टर्स को अपनी ट्रकों को चलाने के लिए डीजल और पेट्रोल पर जो लागत लगानी पड़ती थी वह डबल हो गई है। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से जनता को अतिशीघ्र राहत दिए जाने की मांग की है।



