लेटेस्टशहर

मुरादनगर ब्लॉक में सौ प्रतिशत हुआ मतदान, लोनी में वोटिंग जारी, निर्दलीय व भाजपा में है टक्कर

गाजियाबाद। कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। जिले के चार में से दो ब्लॉक में भाजपा ने अपना झंडा गाड़ते हुए उनके प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख प्रमुख बन गए हैं। भोजपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुचता सिंह व रजापुर ब्लॉक में मोनिका चौधरी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं। शेष दो ब्लॉक लोनी व मुरादनगर ब्लॉक में मतदान प्रक्रिया चल रही है। मुरादनगर ब्लॉक में सौ प्रतिशत मतदान हो चुका है। लोनी में तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। दोनों ही ब्लॉक पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को निर्दलीय प्रत्याशी कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। दोनों ही ब्लॉक पर भाजपा अपना कब्जा चाहती है जबकि निर्दलीय भी पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुरादनगर ब्लॉक पर एडीएम सिटी शैलेन्द्र सिंह स्वयं कमान संभाले हुए हैं। ब्लॉक कार्यालय के रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों को पुलिस-प्रशासन बार-बार हटा रहा है। तीन बजे के बाद मतगणना होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। अब देखना यह है कि दोनों सीटों पर भी क्या भाजपा अपना कब्जा कर पाएगी या फिर निर्दलीय बाजी मार ले जाएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button