लेटेस्टशहर

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने चलाया नि:शुल्क कोविड टीकाकरण अभियान

गाजियाबाद। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, वसुंधरा, गाजियाबाद ने यूपी सरकार के सहयोग से गाजियाबाद के स्थानीय लोगों के लिए सफलतापूर्वक नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकरण अभियान का आयोजन किया। इसमें स्कूल ने बच्चों के माता-पिता, कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को भी मुफ्त टीकाकरण के लिए आमंत्रित किया गया। अभियान स्थानीय पार्षद अरविंद चौधरी चिंटू समेत कई स्थानीय सरकारी अधिकारियों की देखरेख में पूरा किया गया। स्कूल परिसर में हुए इस अभियान से बड़ी संख्या में लोगों का सफलतापूर्वक टीकाकरण हो गया। इनमें 18 वर्ष से अधिक के लोग भी शामिल थे। दो दिवसीय टीकाकरण अभियान में जयपुरिया स्कूल ने राज्य सरकार को अपना परिसर देने के साथ-साथ इसे सफल बनाने के लिए कुशल मानव संसाधन भी दिया। इसमें स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी सक्रिय थे। इसके लिए पंजीकरण की आसान प्रक्रिया पूरी की गई। बड़ी तादाद में आए लोगों को अपने स्लॉट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा जो इस आयोजन के बेहद सफल होने का प्रमाण है। अभियान के बारे में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्य सह निदेशक मंजू राणा ने कहा कि नि:शुल्क टीकाकरण अभियान बहुत सफल रहा। इसमें भारी संख्या में लोग आए। हम स्टाफ और उनके बृहत्तर परिवार सहित बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण करने में सफल रहे। पूरे अभियान में यूपी सरकार के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए बहुत आभारी हैं। साथ ही, चिकित्सा अधिकारियों और स्थानीय विधायक के भी आभारी हैं जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल को संसाधन के रूप में निरंतर समर्थन दिया। हम आगे भी इस तरह के अभियान में राज्य और केंद्र सरकार को सहयोग देंगे क्योंकि जानलेवा कोरोनावायरस से जंग जीतने का एकमात्र उपाय टीकाकरण अभियान तेज करना है। हम सभी के लिए मंगलकामना करते हैं और आशा है जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। जयपुरिया स्कूल ने टीकाकरण अभियान के लिए परिसर को सैनिटाइज और कीटाणुरहित करने की पूरी व्यवस्था की। कर्मचारियों, शिक्षकों और टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। स्कूल प्रबंधन ने कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button