राजनीतिलेटेस्टशहर

गोपाल अग्रवाल के आवास पर किया गया धन्यवाद यात्रा का शानदार स्वागत

गाजियाबाद। जीत के अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दोबारा मुरादनगर सीट से विधायक चुने गए अजीतपाल त्यागी ने रविवार को धन्यवाद यात्रा निकाली। राजनगर स्थित अपने आवास से निकाली गई यात्रा मुरादनगर पहुंची। इस दौरान अनेकों जगह अजीतपाल त्यागी पर फूलों की वर्षा की गई तो उन्हें माना, फूलों का गुलदस्ता, फूल व मोती की मालाएं, पटका पहनाकर लोगों ने उनका स्वागत किया। खुली जीप में सवार अजीतपाल त्यागी की इस धन्यवाद यात्रा में गाड़ियों का लंबा काफिला भी साथ-साथ चल रहा था। लोगों की भीड़ से घिरी यात्रा में लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। मुरादनगर मेन रोड पर भाजपा के महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल के आवास पर अजीतपाल त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद गोपाल अग्रवाल भी उनकी जीप में सवार हो गए। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, विनोद पाल, अनिल शर्मा, देवेंद्र सिंघल, अजय सिंघल, मुकेश सिंघल, प्रमोद गोयल, अर्जुन सिंघल, रजत सिंघल, रामकिशन कश्यप, सुनील जाटव, रमेश प्रजापति, अतुल गर्ग, प्रमोद गोयल, हर्ष अग्रवाल, अमित जैन, सुधीर गोयल, दीपक शर्मा, रामकिशन, दीपक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button