लेटेस्टशहर

सेवा कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को मंत्री अतुल गर्ग ने किया सम्मानित

गाजियाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन मैन के प्राचीन श्री राम मंदिर, सत्संग भवन में वैक्सीनेशन केंद्र मे अपनी सेवा दे रहे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं निजी अस्पतालों के संचालकों प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कोरोना हेल्थ वारियर्स एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि विषम परिस्तिथियों मे जो सेवा कार्य मेडिकल स्टाफ ने की है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विगत 2 माह से जिस प्रकार से श्रीराम मंदिर समिति के सदस्य समाज सेवा कर रहे हैं यही हमारे संगठन का मूल मंत्र है। मानव सेवा, नारायण सेवा गाजियाबाद के प्रथम मेयर दिवंगत दिनेश चंद्र गर्ग के एक वक्तव्य को याद करते हुए मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि बाबू जी पार्षद सरदार सिंह भाटी एवं कालीचरण पहलवानको हमेशा ब्रह्मा, विष्णु कहकर संबोधित किया करते थे। आज युवा भाजपा नेता रवि भाटी की सक्रियता, सामाजिकता को देखकर अब ये पूर्ण ब्रह्मा, विष्णु, महेश हो गए हैं। इस मोके पर पार्षद सरदार सिंह भाटी,कालीचरण पहलवान, रवि भाटी, कैलाश यादव, वीरपाल कटारिया, मुकेश, सचिन ठाकुर, दीपक ठाकुर, सुदीप शर्मा, अशोक भाटी, यशपाल मलिक, सोमनाथ चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button