गाजियाबाद। गुरुकुल द स्कूल की दो छात्राएं कक्षा 11 की सुहानी वत्स व तनीशी आहूजा को रोटरी क्लब के जिला स्तरीय एवं क्षेत्र स्तरीय संवाद प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है। स्कूल की ये दोनों छात्राएं अब दिल्ली-एनसीआर के100 से अधिक स्कूलों का नेतृत्व करेंगी। स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने बताया कि गुरुकुल द स्कूल दुनिया के सबसे बड़े गैर सरकारी संगठन रोटरी इंटरनेशनल के रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3012 का हिस्सा है। इसमें दिल्ली एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों के इंटरैक्ट क्लब हैं। स्कूलों में इंटरैक्ट मूवमेंट का नेतृत्व जिला इंटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव डीआईआर द्वारा किया जाता है और उसका नेतृत्व करने के लिए डीआईआर का चयन सभी सदस्य स्कूलों के द्वारा हर साल किया जाता है। इस बार सुहानी वत्स व तनीशी आहूजा को रोटरी क्लब के जिला स्तरीय एवं क्षेत्र स्तरीय संवाद प्रतिनिधि के रूप में चुना गया गया है। दोनों छात्राओं का चयन रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक अग्रवाल द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए किया गया है। विद्यालय के निदेशक सचिन वत्स ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने स्कूल का गौरव बढ़ाया है। रोटरी इंटरैक्ट क्लब से जुड़कर कार्य करने से उन्हें इतनी कम उम्र में दुनिया की वास्तविक चुनौतियों को समझते हुए नेतृत्व कौशल विकसित करने और आवश्यतानुसार समुदायों को आगे विकसित करने का अवसर मिलेगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
टीबी की समय पर जांच और पूरा इलाज ही बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय: डॉ. अनिल यादव
Wednesday, 22 July 2026, 1:54 pm
स्मार्ट एनजीओ के तत्वाधान में हिंट रेडियो ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Monday, 20 July 2026, 2:03 pm
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूक
Monday, 15 June 2026, 6:39 pm
Check Also
Close
-
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूकMonday, 15 June 2026, 6:39 pm


