लेटेस्टशहर

पार्षद राजेन्द्र त्यागी ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

गाजियाबाद। श्री शिव मंदिर दुर्गा भवन प्रबंधक समिति की ओर से हिंडन श्मशान घाट के आसपास वृक्षारोपण किया गया। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद राजेन्द्र त्यागी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कहा कि यह पुण्य का कार्य है। शहर को आक्सीजन देने का काम पेड़-पौधे ही करते हैं। समिति द्वारा किए जा रहे कार्य की उन्होंने प्रशंसा की। हिंडन नदी समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता, राकेश कुमार सिंघल, महेंद्र कुमार मल्होत्रा के अलावा सुबह के समय बैडमिंटन खेलने वाली पूरी टीम ने 111 पौधों का रोपण किया। इसमें 50 पौधे नगर निगम द्वारा दिए गए, 50 पौधे वन विभाग द्वारा दिए गए। बरगद वृक्ष व पीपल के पेड़ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button