राज्यलेटेस्ट

रालोद में शामिल हुए मोहम्मद इस्लाम का जगह-जगह जोरदार स्वागत

  • सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे मोहम्मद इस्लाम का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
  • रालोद कार्यालय पर स्वागत समारोह के बाद किया गया बैठक का आयोजन
  • मोहम्मद इस्लाम के समर्थकों को भी दिलाई गई रालोद की सदस्यता
    शामली।
    रालोद में शामिल हुए कैराना से लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी मौहम्मद इस्लाम का सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान के आवास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मौहम्मद इस्लाम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके रालोद चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी हाईकमान में आपसी सहमति के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाईचारे को बढ़ाये जाने के लिए ग्रामीण स्तरों पर रालोद व सपा के नेता प्रदेश व केन्द्र की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा किसानों का पहुंचाये जा रहे नुकसान से अवगत कराया जा रहा है। इस अवसर पर कालू कुरैशी, फरमान, पप्पू कुरैशी, नफीस अल्वी, जाकिर, कसाब, फैजान, महफूज आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय लोकदल के शामली जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर चौधरी मौहम्मद इस्लाम के स्वागत में एक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में चौधरी अजित सिंह के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। मोहम्मद इस्लाम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोद कार्यालय पर पहुंचे थे जहां उन्हें राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाई गई। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए भाईचारे को बढ़ावा देने को कहा गया है और राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का प्रण लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल,अनवार चौधरी, ऋषि, अशरफ अली खान, योगेंद्र सिंह, मुल्की ठेकेदार, फरमान चौधरी, डाक्टर कय्यूम खान, चौधरी नदीम हसन, अकबर अली, वसीम सैफी, फरमान फरीदी, साजिÞद चौधरी, उमेर चौधरी, हाजी मेहरबान,आशु मसूरी, अब्बास चौधरी, शकील अंसारी, नसीर कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button