राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

युवा पत्रकार सामंत सेखरी रालोद में शामिल

नई दिल्ली। हिन्ट मीडिया समूह से जुड़े युवा पत्रकार सामंत सेखरी आज रालोद में शामिल हो गए। उन्होंने आज सुबह रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के दिल्ली स्थित वसंत कुंज आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के अलावा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और हिन्ट मीडिया समूह के मुखिया वरिष्ठ पत्रकार कमल सेखरी भी उपस्थित थे। रालोद में शामिल होने के बाद सामंत सेखरी ने बताया कि वो रालोद के नए युवा नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका कहना है कि जयंत चौधरी जैसे युवा नेता आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। सामंत सेखरी के मुताबिक युवा-योग्य-शिक्षित और ईमानदार नेतृत्व ही आने वाले समय में युवाओं को साथ लेकर देश की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन लाने का काम करेंगे। सामंत सेखरी को रालोद में एक बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सामंत सेखरी के रालोद में शामिल होने पर पंजाबी समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button