लेटेस्टशहर

आप चलाएगी सदस्यता अभियान, गांव से चौपाल व खेत से मॉल तक जाकर बनाए जाएंगे सदस्य : मनोज त्यागी

गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गम्भीर मुद्रा में आ गयी है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश व  प्रदेश के आह्वान पर आज से आम आदमी पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर, गांव-गांव तक सदस्यता अभियान को गति देंगे। आप प्रवक्ता जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज प्रकाश त्यागी ने बताया कि राज्य सभा सांसद संजय सिंह के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के आह्वान पर समूचे जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। पार्टी की रीति व नीति से रू-ब-रू कराते हुए गांव की चौपाल से लेकर शहर के मॉल तक पार्टी से मेहनतकश, ईमानदार पार्टी में निष्ठा रखने वाले लोगो को जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जनपद की पूरी कार्यकारणी पदाधिकारियों के अलावा समस्त प्रकोष्ठ व घटक इस सदस्यता अभियान को गतिशीलता प्रदान करेंगे। कोविड नियमों का विशेष ध्यान रखा जायेगा। आम आदमी पार्टी के लिए 2022 विधानसभा चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। आम जनता का झुकाव आप की तरफ बढ़ेगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button