
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर रहे। उन्होंने जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मंत्रणा की। उनके साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री भी साथ थे। तीनों का एक साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री से मिलने के कार्यक्रम को राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है। 2024 के चुनाव को लेकर अभी से खाका खींचा जाने लगा है।



