लेटेस्टशहर

उत्साह, उमंग, उल्लास से मना योग दिवस

  • जनपद भर में हुए अनेकों जगह कार्यक्रम, लाखों लोगों ने किया योग व प्राणायाम का अभ्यास
  • प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग
    गाजियाबाद। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2023 की थीम हर आंगन योग एवं वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग रखा गया। जनपद गाजियाबाद में उत्साह, उल्लास, उमंग के साथ हर आंगन योग एवं वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के उपलक्ष्य पर विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। आईएमएस यूनिवर्सिटी कैंपस डासना गाजियाबाद में बड़ी तादात में स्कूली बच्चे, पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुईं। इसी के साथ तहसील, ब्लॉक व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राणा द्वारा किया गया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आईएमएस यूनिवर्सिटी कैंपस डासना गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जनपदभर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय योग भारती आचार्यश्री यश पाराशर व उनकी टीम द्वारा योगासन कराए गए जिसमें कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ग्रीवा शक्ति, घुटना शक्ति, विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्थान, मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्थानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सर्वासन सहित कपालभाति, नाड़ी शोधन, प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया गया। आचार्यश्री यश पाराशर जी की देखरेख एवं दिशा निर्देशन में योग प्रशिक्षकों ने इन योगासन और प्राणायम का अभ्यास उपस्थित साधकों को कराया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगी काया के लिए इनके महत्व को रेखाकिंत किया। जनपद भर में लगभग 8 लाख लोगों ने योग क्रिया में प्रतिभाग किया।
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों द्वारा योग नृत्य प्रस्तुति की गई जिसमें आराध्या, शोभित एवं यशस्वी ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया जिनको जिला प्रशासन द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिपिन कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर गंभीर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, पीडी डीआरडीए पीएन दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमर जीत सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष राय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राणा, डीपीआरओ प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र, डीएसओ डॉ. सीमा, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफेंस अनिल अग्रवाल, चेयरमैन आईएमएस ग्रुप राकेश छारिया आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button