लेटेस्टशहर

केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में महिला एवं बाल सुरक्षा विषय पर वेबिनार आयोजित

गाजियाबाद। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के नेतृत्व में केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का उद्घाटन संस्था के निदेशक अम्बर किशोर झा द्वारा किया गया। उपरोक्त वेबिनार में पुलिस मॉडर्न स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कमला नेहरू नगर, आई.एम.एस इंजीनियरिंग कॉलेज तथा नवयुग विद्यापीठ इंटर कॉलेज, गाजियाबाद के लगभग 150 बालक-बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वेबिनार का उद्देश्य वर्तमान समय में महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले साइबर अपराध और अन्य अपराधों के बारे में जागरूक करना एवं बच्चों को विषम परिस्थियों में किए जाने वाले सुरक्षा उपायों से अवगत कराना था। इस दौरान संस्थान के उप-प्राचार्य विरेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक पी.पी. कर्णवाल, बरून भट्टाचार्जी, सतवीर सिंह तथा प्रभारी जन संपर्क बीरेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button