लेटेस्टशहर

श्रमिक दिवस पर परिवर्तन स्कूल में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

गाजियाबाद। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परिवर्तन राइजिंग डिफरेंटलीज और प्रारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन बीनू चौधरी, मुख्य अतिथि द्वारा बड़े उत्साहपूर्वक श्रमिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत छात्र-छात्राओं ने अम्मा जी मुख्य अतिथि, संगीता शर्मा प्रधानाचार्या और विद्यालय के सहायक, सहायिकाओं को तिलक लगाकर की। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने मजदूर दिवस के महत्व को बताते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए और स्लोगन बनाए गए जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस उपलक्ष्य पर अम्मा जी मुख्य अतिथि ने अपने विचारों से सभी मजदूरों को प्रोत्साहित किया और उनके महत्व को स्वीकारा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सरकार की नवीन योजनाओं से अवगत कराया गया। जिसके पश्चात सहायक-सहायिकाओं के अंदर एक नवीन उत्साह देखन ेको मिला। विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा मुख्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को आग ेबढ़ाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में सभी मुख्य अतिथियों द्वारा सहायक-सहायिकाओं को पुरस्कार वितरण किए गए तत्पश्चात भोजन करने के लिए अनुरोध करते हुए कार्यक्रम को समापन की ओर ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button