लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में बेसिक लाईफ सपोर्ट पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

गाजियाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आईटीएस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर में गत वर्षो की भाँति इस बार भी10 से 11 अप्रैल, 2023 तक एक संजीवन क्रिया (बेसिक लाईफ सपोर्ट) एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संजीवन क्रिया एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों का प्रशिक्षण सभी बी0डी0एस0, मेडिकल और पैरामेडिकल छात्रों के लिए अनिवार्य है। संस्थान ने छात्रों एवं दंत चिकित्सकों के उत्तम स्वास्थ्य प्रशिक्षण हेतु अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन करवाया। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन बेसिक लाईफ सपोर्ट देने के लिए विश्व विख्यात है। कार्यशाला में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के सहयोग से दंत चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों को बेसिक लाईफ सपोर्ट एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अधिकारियों ने प्रत्येक दंत चिकित्सक एवं छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया। इसी के साथ उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा भी ली जिसमें सभी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इस प्रशिक्षण को हार्ट संबंधी आपात स्थिति और अन्य चिकित्सा स्थितियों में मरीजों के जीवन की रक्षा एवं अकस्मात मृत्यु से बचाने के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा। कार्यक्रम में आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा तथा संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिये गये। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपने नियमित अभ्यास में बेसिक लाईफ सपोर्ट ट्रेनिंग का उपयोग करने की सलाह दी ताकि मरीजों और समाज को अच्छी गुणवत्ता वाली सेवाएं दी जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button