लेटेस्टशहर

एचएलएम कॉलेज में यूपी सॉफ्टबॉल टीम का दो दिवसीय चयन प्रशिक्षण कैंप शुरू

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचएलएम कॉलेज, गाजिÞयाबाद में उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल टीम का चयन प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों से चयनित पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने आकर प्रशिक्षण शिविर में अपना भागीदारी की। दो दिवसीय कैंप का आयोजन कॉलेज का शारीरिक शिक्षा विभाग कर रहा है। शिविर के प्रथम दिन कॉलेज के सहायक निदेशक डॉ. धीरज शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. अर्जुन सिंह पवार, डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, डॉ. अमित आनंद, डॉ राजकुमार शर्मा, प्रधान सुरेंद्र भाटी, चौधरी अजब सिंह, विजय कुमार मिश्रा, डॉलर जीआर हौजारी के डायरेक्टर मुकेश भी उपस्थित रहे और सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। यह शिविर गुरुवार को भी आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button