लेटेस्टशहर

सीएम योगी के साथ केआईईटी ने मनाई अपनी रजत जयंती

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित केआईईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कैंपस में भव्य रजत जयंती समारोह और डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व सीएम योगी ने टीम संस्थान के साथ नए शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किया, इसके बाद उन्होंने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स और ड्रोन प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न उत्कृष्टता केंद्रों का भी दौरा भी किया। विधायक अतुल गर्ग व एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी के कुलपति जेपी पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह को पौधा भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि मैं केआईईटी परिवार को सफलता के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देता हूं। भूतपूर्व सरकारों के मंशानुरूप इंजीनियरिंग सहित शिक्षा जगत में अन्य कॉलेज व संस्थान खोले गये, उसके बाद इन संस्थानों को खोलने की होड़ मच गयी। जिसमें काईट कॉलेज ने अपनी एक अलग विशेष पहचान बनाते हुए वर्तमान समय में सफलता के 25 वर्ष पूर्ण किये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार बनने से पूर्व अव्यवस्था एवं अराजकता का माहौल था, यूपी की जनता पर परिवारवाद और जातिवाद भारी पड़ गया और पूरा उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला गया। 2014 से पहले यूपी के नागरिक अपनी पहचान छुपाते थे लेकिन आज यूपी के नागरिक गर्व से कहते हैं कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश वासियों को पहचान दिलाने का कार्य किया है। युवाओं के रोजगार सर्जन के लिए हर क्षेत्र में सरकार प्रयासरत हैं और जिसके लिए अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैंं, जिसका परिणाम हम सभी की सामने हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 38 लाख करोड़ रुपए निवेश के प्रस्ताव आए, इससे 1 करोड़ 10 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। समाज के प्रत्येक तबके के नागरिकों के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री जी ने अन्तरिक्ष प्रौद्योगिकी, द्रोण प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी पर फोकस करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इन प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण स्थान है। विश्व का कोई भी राष्ट्र एवं समाज इनसे अछूता नहीं हैं, बिना इनके किसी भी समाजिक व आर्थिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में विकास होना सम्भव नहीं हैं। यूपी की वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था इसी तकनीकी के प्रयोग पर निर्भर है। आज के युवाओं से मेरी अपील है कि तकनीकी का प्रयोग करें पर उसका दास ना बने। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मौके पर 16 छात्र—छात्राओं को उपाधि प्रदान की गयी। साथ ही काईट कॉलेज में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अध्यापकों सहित भूतपूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, संस्थान के निदेशक, डॉ. ए. गर्ग, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, संस्थान की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, संस्थान के निदेशक, संयुक्त निदेशक, संकाय और स्टाफ सदस्य, युवा स्नातक, विश्वविद्यालय रैंक धारक, स्टार्टअप उद्यमी, शीर्ष पूर्व छात्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button