लेटेस्टशहर

जश्न ए आजादी अमृत महोत्सव के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था जन कल्याण सेवा समिति ने शहर के बुद्धिजीवी लोगों और स्थानीय दिव्यांगजनों के साथ मिलकर 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में एक तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया। रैली में दिव्यांगजनों को संस्था द्वारा टी शर्ट, बैज, झंडे आदि का वितरण किया गया। संस्था दिव्यांग जनों के हितों के लिए वर्ष 2013 से निशुल्क कार्यरत है। आजादी के अमृत महोत्सव में दिव्यांगजनों ने जिले के अलग-अलग गांव से इस रैली में भाग लिया। यह तिरंगा रैली मुरादनगर के चुंगी नंबर 3 रावली रोड से प्रारंभ होकर मेन बाजार, आजाद मार्केट होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची जहां पर तिरंगा रैली में शामिल होने वाले लोगों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया गया और संस्था के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को सराहा गया। विशेषकर दिव्यांग जनों के लिए जो संस्था ने ऐतिहासिक काम किए हैं उसकी शहर के सामाजिक लोगों ने तारीफ करते हुए संस्था का हौसला बढ़ाया। इस रैली में 50 से ज्यादा दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि जन कल्याण सेवा समिति 2013 से दिव्यांगता के क्षेत्र में काम कर रही है। सभी दिव्यांगजनों को संस्था ने अपने अथक प्रयास के पश्चात साइकिल, ट्राइसाइकिल, मोटराइज ट्राई साइकिल पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई है। इसके अलावा तिरंगा रैली में ट्रैक्टर ट्रॉली पर तिरंगे झंडे के साथ लगाई गई झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही । जिन पर चल रहे लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए हिंदुस्तान की एकता और सभ्यता, संस्कृति से संबंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा रैली जिन जिन स्थानों से गुजरी वहां के दुकानदारों ने रैली में शामिल दिव्यांगजनों को फूल मालाएं डाल कर स्वागत किया और शहर के गणमान्य लोगों ने अलग अलग स्थानों पर जल पान आदि की व्यवस्था की। लोगों ने इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। शहर के दो दर्जन जिम्मेदारों ने संस्था के बैनर एवं पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई । इस दौरान लोग संस्था के द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। इस तिरंगा रैली में जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष दिव्यांगमित्र एमएस चिश्ती ने तिरंगा रैली का मार्गदर्शन किया। संस्था के सचिव मोहम्मद जावेद ने तिरंगा रैली के समापन पर जन कल्याण सेवा समिति का नगर वासियों को परिचय कराया। इस तिरंगा रैली में उपाध्यक्ष तौसीफ हसन, इरफान अंसारी कोषाध्यक्ष, गुलजार भाई, हकीम हारून भाई, श्रीकांत, सचिन सक्सेना, योगेंद्र लीली, अरविंद भारती, युगांतर सिंह, अनुज कुमार, डॉक्टर औसाफ अली, हकीम शाने आलम ,अनिल जोयल , राशिद पत्रकार, शहजाद चौधरी, हाजी शाकिर अंसारी, यासीन अंसारी, साजिद एडवोकेट, अनीस अब्बासी सभासद, पप्पू अंसारी, राधे कृष्ण अरोड़ा, विनोद जिंदल, फारुख चौधरी ,आनंद चौधरी ,लइक भाई, डॉक्टर राशिद , डॉक्टर मुशर्रफ बैग, नवीन चौधरी, मोनू कुमार जलालाबाद, शादाब इलाही नंबरदार, इमरान इलाही आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button