लेटेस्टशहर

विश्वकर्मा जयंती पर 100 महिला लाभार्थियों को दीं टूल किट

  • 3 माह में 75 हजार दस्तकारों एवं हस्तशिल्पयों को प्रदेश सरकार करेगी लाभान्वित
  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है: बीरेंद्र सिंह
    गाजियाबाद।
    विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश सरकार की एमएसएमई विभाग द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 100 महिला लाभार्थियों को टूल किट प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आॅनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 21 हजार लाभार्थियों को टूल किट प्रदान की गई, इसी के साथ साथ विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 11000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत 171 करोड़ का ऋण प्रदान किया गया। जनपद गाजियाबाद सहित प्रदेश के प्रत्येक जनपद में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा 3 माह में 75 हजार परंपरागत दस्तकारों एवं हस्तशिल्पयों को लाभान्वित किया जायेगा। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत कुम्हार, मोची, सुनार, हलवाई, टोकरी बुनकर, दर्जी एवं नाई आदि ट्रेड में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तथा प्रशिक्षण के उपरांत निशुल्क टूल किट वितरित की जाती है। इसी क्रम में जनपद की 100 महिला लाभार्थियों को दर्जी ट्रेड से संबंधित सिलाई मशीन तथा अन्य टूल किट प्रदान कराई गई है। संयुक्त आयुक्त उद्योग कहा कि उक्त टूल किट से न सिर्फ अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करें, बल्कि समूह के रूप में कार्य कर रेडीमेड गारमेंट्स जैसी इकाई की भी स्थापना महिला लाभार्थियों द्वारा की जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने इकाई स्थापना के लिए ऋण प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई तथा यह भी अवगत कराया गया कि जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में आकर अथवा आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button