लेटेस्टशहर

यह एक चुनावी बजट है: राठी

गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेन्द्र राठी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक चुनावी बजट है। नौ सालों में महंगाई, बेरोजगारी से लोगों की जेब खाली करके अब राहत देने के नाम पर लोगों को सिर्फ बरगलाने का कार्य इस बजट में किया गया है। किसान, मजदूर, व्यापारी, गरीब, मध्यम वर्ग के लोगों की कमर इस सरकार द्वारा तोड़ दी गई है, मरहम चोट पर लगाई जाती है, टूटने पर नहीं, मध्यम वर्ग के लिए बजट में कुछ नहीं है। राहत सिर्फ ऊंट के मुंह में जीरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button