लेटेस्टशहर

गुरूकुल द स्कूल की छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ

गाजियाबाद। गुरूकुल द स्कूल की छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को स्कूल में आयोजित किया गया। समारोह में छात्र परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी व निष्ठा के साथ पालन करने की शपथ ली। समारोह का उद्घाटन स्कूल निदेशक प्रशासन शिखा वत्स, प्रिंसिपल गौरव बेदी व मुख्य अध्यापिका मीनल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को शुरू से ही जिम्मेदारी दिए जाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए खुद को तैयार कर लेते हैं। साथ ही वे जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज व देश के विकास में अहम योगदान भी देते हैं। समारोह में नव निर्वाचित जूनियर हेड बॉय अर्णव सिंह चौहान, जूनियर हेड गर्ल इशिता वर्मा, स्कूल हेड बॉय शास्वत गुप्ता, हेड गर्ल राधिका गुप्ता, वॉइस हेड बॉय ध्रुव सिंहल व वॉइस हेड गर्ल सुहानी वत्स के साथ स्पोर्ट्स, अकेडेमिक, डीसिप्लिन कल्चरल आदि कमेटी के पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। स्कूल की ओर से सभी को बैज देकर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य कीे कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button