अयोध्या में छठे दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

Share on

लखनऊ/अयोध्या। छठवे दीपोत्सव के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रस्तावित स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अयोध्या पहुंच कर अयोध्या हवाई पट्टी पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इसके उपरांत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
छठे दीपोत्सव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा तथा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित बिन्दुओं की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा दी गयी।
मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा दीपोत्सव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों रामलला विराज मंदिर, राम की पैड़ी, रामकथा पार्क आदि का भ्रमण किया गया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया।
इस दौरान पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, अपर पुलिस महानिदेशक बीके सिंह, आईजी सुरक्षा संजीव गुप्ता, पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन व अनेक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं मेला से जुडेÞ अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर विभागीय अधिकारियों के अलावा इवेन्ट आदि से जुड़े विशेषज्ञ एवं डा. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के प्रो. अजय प्रताप सिंह, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन सिंह के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन से जुड़े सम्बंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *