लेटेस्टशहर

डीपीएसजी को हराकर सनवैली इंटरनेशनल स्कूल ने गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप जीती

गाजियाबाद। ब्लूम वर्ल्ड स्कूल मथुरापुर द्वारा गर्ल्स डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप अंडर 19 का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलों की फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का विजेता सनवैली इंटरनेशनल स्कूल वैशाली रहा जिसने फाइनल में डीपीएसजी मेरठ रोड को 1-0 से मात दी। सनवैली इंटरनेशनल स्कूल ने सेमीफाइनल में केआर मंगलम स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं डीपीएस मेरठ रोड ने सेमीफाइनल में डीएवी स्कूल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सनवैली इटरनेशनल स्कूल व डीपीएसजी मेरठ रोड के बीच कडा मुकाबला हुआ मगर 1-0 की जीत के साथ सनवैली इटरनेशनल स्कूल विजेता बना। तीसरे स्थान के लिए खेल गए मैच में केआर मंगलम स्कूल ने डीएवी को 1-0 से हराया। विजेता टीमों के खिलाडियों को स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता नागर, चेयरमैन विपिन नागर व प्रबंधक सुशील नागर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button