शहर

सुखज्योत सिंह ने इंग्लैंड से आकर झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

गाजियाबाद। बिग स्माइल फाउंडेशन के को फाउंडर सुखज्योत सिंह ने इंग्लैंड से आकर झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें गिफट भी दिए। सुखज्योत सिंह लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। वे हर वर्ष अपना जन्मदिन झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ ही मनाते हैं। मंगलवार को उनका जन्मदिन था और इसके लिए वे विशेष रूप से लंदन से आए और बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने के साथ उनके साथ कई प्रकार के मनोरंजक गेम भी खेले। उन्होंने बच्चों को भीख ना मांगने व पढाई करने का संदेश भी दिया। संस्था की संस्थापक सिमरन रंधावा ने बताया कि संस्था पिछले तीन वर्षों से स्लम बच्चों के लिए कार्यरत है। उनको खाना, कपड़े, दवाई उपलब्ध कराने के अलावा तथा समय समय पर उनका हेल्थ चेकअप भी किया जाता है। लड़कियों को सैनिटेरी पैड भी दिये जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button