लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस कालेज के छात्रों ने विश्वविद्यालय में टॉप कर कालेज व जिले का नाम किया रोशन

गाजियाबाद। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के मुरादनगर गाजियाबाद कैम्पस के फिजियोथेरेपी विभाग के छात्रों ने इस वर्ष भी चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के वार्षिक परिणामों पर अपना आधिपत्य लगातार बनाए रखा है। गत वर्ष भी आईटीएस के छात्रों ने अधिकतम अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित करके अपने कालेज एवं गाजियाबाद जिले का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं को इस स्तर पर पहुंचाने में आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्डा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अर्पित चढ्डा के दिशा-निर्देश एवं उपयुक्त अनुसंधान व्यवस्थाओं को छात्रों के लिए उपलब्ध कराने से कालेज के छात्र-छात्राओं को बहुत सहयोग मिला। एमडीएस पाठ्यक्रम की छात्रा श्रद्धा सेकिया ने 79.33 प्रतिशत अंकोें के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बीपीटी की छात्रा पूजा शर्मा ने 84.51 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान, वैशाली सूरी ने 84.35 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं एमपीटी की छात्रा निधि झा ने 89.07 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, रिया गोयल 88.85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय एवं नेहा चूटानी ने 86.50 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
सभी अव्वल आये छात्रों ने कालेज प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि आईटीएस कालेज ने उत्तम श्रेणी की शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया है। आईटीएस ग्रुप के उप चेयरमैन अर्पित चढ्डा का प्रोत्साहन बड़ा ही महत्वपूर्ण रहा है। छात्रों ने अपने अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से, उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में सहायता की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button