लेटेस्टशहरशिक्षा

जेएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में विद्यार्थी सेमिनार आयोजित

गाजियाबाद। जेएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में इंटरनेशनल हाइवोथोन कंपनी द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। भगवती इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी एंड साइंस, मसूरी गाजियाबाद, अपने वर्तमान व पूर्व विद्यार्थियों और स्टाफ की गुणवत्ता को विश्वस्तरीय उन्नत बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम पाठ्यक्रम के साथ-साथ कराता रहता है। इसी कड़ी में संस्थान के प्रबंधक हिमांशु सिंघल व निदेशक डॉ. अनिरुद्ध बिस्वास के निर्णय अनुसार इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी जेएमएस कालेज के सेमिनार में रहे। सेमिनार का विषय, ओवरकम स्टेज फीयर, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस था। इस सेमिनार में रिसोर्स पर्सन स्वयं कंपनी के सीईओ डा. रोहित प्रमाणिक रहे व अनेक महत्वपूर्ण तथा एकदम नए त्तथ्यों की जानकारी दी गईं। जिसमें सभी प्रोफेसरों, असिस्टेंट प्रोफेसरों के साथ साथ बी-टैक, एमबीए, पीजीडीएम के सभी डे-स्कॉलर व हॉस्टल के विद्यार्थी शामिल हुए।विद्यार्थी बड़ी एकाग्रता के साथ कार्यक्रम से जुड़े रहे व बीच बीच में प्रश्न भी पूछते रहे। सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों को लंच के बाद सेमिनार का प्रमाणपत्र दिया गया। अंत में निदेशक डॉ. बिस्वास ने रिसोर्स पर्सन व विद्यार्थियों का धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button