लेटेस्टशहर

डायल-112 (पीआरवी) पुलिसकर्मियों से एसएसपी ने किया संवाद

गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार द्वारा हिन्दी भवन मे जनपद के डायल-112 (पीआरवी) पुलिसकर्मियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
एसएसपी द्वारा पीआरवी द्वारा घटना/सूचना पर कम से कम रेस्पांस टाइम में मौके पर पहुंचकर जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण, घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाना, पीड़ित को सहानुभूतिपूर्वक थाने पहुंचाना, जनता से मधुर व्यवहार करने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश हेतु स्थानीय थाना पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर अपने क्षेत्र के संवेदनशील भागों में भ्रमणशील रहने, मौके पर प्रभावी कार्रवाई करने व ड्यूटी पे सजग रहने के विषय में निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button