लेटेस्टशहर

एबीईएसआईटी में खेल महोत्सव का आयोजन

गाजियाबाद। एबीईएसआईटी में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव का औपचारिक शुभारम्भ मार्च पास्ट के साथ हुआ। राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगे बैलून को आसमान में छोडते हुए संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी आशु गोयल ने खेल भावना का संदेश दिया। आज के खेल में फुटबाल खेल प्रतियोगिता, 200 मीटर रेस, लांग जम्प एवं शॉटपुट, बेडमिन्टन आदि प्रतियोगिताओं मे ब्यॉज तथा गर्ल्स केटेगिरी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. (डॉ.) सुबोध कुमार शर्मा, डीन-छात्र कल्याण, सभी विभागाध्यक्ष, अध्यापक एवं छात्र्र-छात्र्राओं ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विजय कुमार ने बताया कि सभी सफल टीमें प्रदेश स्तर पर होने वाली एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स मीट में खेलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button