लेटेस्टशहर

सिक्ख गुरुओं ने मानवता की रक्षा का ही पाठ पढ़ाया: सरदार एसपी सिंह

गाजियाबाद। गुरुद्वारा जी ब्लॉक कविनगर में वैसाखी व खालसा साजना दिवस बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर ज्ञानी राजेन्द्र सिंह व भाई जसप्रीत सिंह जालंधर वालों ने खालसा पंथ के इतिहास पर प्रकाश डाला व गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग उ.प्र. के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने कहा कि 1699 में गुरु गोविंद सिंह ने पाँच प्यारों को अमृत पान कराकर खालसा पंथ की साजना की थी। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली ने बताया कि हिन्दू धर्म व मानवता की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह ने वैसाखी के दिन खालसा सजाया फिर उन्हीं पाँच प्यारों से अमृतपान किया। इस अवसर पर रामगढ़िया समाज के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सोहल, वरिष्ठ समाजसेवी अजय चोपड़ा, धर्माधिकारी रावल, एससी धींगडा, रूपिन्दर सिंह स्वीटी, पर्यावरणविद राजीव त्यागी, जसप्रीत सिंह, जसबीर सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह खोसला, जसविन्दर सिंह व गुरचरन सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौके पर समिति द्वारा प्रमुख लोगों का सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button