लेटेस्टशहर

एचएलएम कॉलेज में क्रिकेट व कबड्डी ग्राउंड का संजीव बालियान ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचएलएम कालेज में क्रिकेट एवं कबड्डी ग्राउंड का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। एचएलएम ग्रुप के प्रबंधक सुनील मिगलानी ने केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे जिस क्षेत्र में भी जाना चाहते हैं उस क्षेत्र के लिए कड़ी मेहनत और लगन बेहद जरूरी है। आप ही कल के भारत का भविष्य हो इसलिए भारत का नाम रोशन करने के लिए आगे बढ़कर कार्य करो। उन्होंने छात्रों को खेलों के महत्व और खेलों से ही पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम में यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राकेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार संदीप सिंघल, कोच अर्जुन सिंह, एचएलएम कालेज की कबड्डी टीम के कोच विजय चौधरी, तन्वी मिगलानी, डा.पंकज कुमार के अलावा कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का बेहतरीन कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष धीरज कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button