लेटेस्टशहर

छोटे साहिबजादों का बलिदान युगों तक युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा: सिंह

गाजियाबाद। गुरुद्वारा जी ब्लॉक कविनगर में साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत, वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किड्स कीर्तन ग्रुप द्वारा गुरुवाणी गायन करते हुए वीर रस के शब्द गायन किये। इस अवसर पर बोलते हुए अल्पसंख्यक आयोग उ.प्र. के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने कहा कि छोटे साहिबजादों का राष्ट्र व धर्म की रक्षा के पावन बलिदान युवाओं को युगों युगों तक प्रेरणादायी बना रहेगा। उनकी शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार का सिक्ख समाज हृदय से आभार व्यक्त करता है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली ने बताया कि इस मौके पर रामकिशन इंस्टीट्यूट, लिटिल एडू चैम्पस व संस्कार स्कूल के सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे इतिहास की जानकारी ली तथा उन्हें छोटे साहिबजादों के इतिहास की पुस्तक भी भेंट की गई। इस मौके पर बलदेव राज शर्मा, सरदार एस पी सिंह, मयंक गोयल, आलोक गर्ग, परमजीत सिंह सलूजा, इकबाल सिंह सोढी, मनजीत सिंह सेठी, डा. राकेश मोहन, दलजीत सिंह टिम्मी व हरप्रीत सिंह जग्गी को सरोपा व शहादत का चित्र भेंट कर सम्मान दिया गया। गगनदीप सिंह सलूजा, एस सी धींगडा, ओमप्रकाश धमीजा, अजय चोपड़ा, दलजीत सिंह टिम्मी, रुपिन्दर सिंह, अमनप्रीत सिंह, ज्ञानी राजेन्द्र सिंह, गुनीत सिंह सलूजा, सिमरन सिंह, देवेंद्र सिंह व जसप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात गुरु का लंगर भी वितरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button