यूक्रेन पर रूस ने दागी 75 मिसाइल, चारों तरफ तबाही का मंजर

Share on

नई दिल्ली। रूस की तरफ से एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया गया है। रूस की तरफ से एक के बाद एक यूक्रेन पर 75 मिसाइल दागी गई। मिसाइलों से यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। इससे पहले यूक्रेन ने रूस के कर्च ब्रिज को उड़ाया गया था। 48 घंटे के भीतर ही रूस ने यूक्रेन से बदला ले लिया। पारकोवी ब्रिज नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था।
दरअसल, शनिवार को यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज को तबाह कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिज में धमाका शनिवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता था। इसके बाद ही पुतिन ने यूक्रेनी राजधानी पर दोबारा हमला किया है।रूस ने यूक्रेन के जापोरिजिया में एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। रूस ने 10 अक्टूबर सुबह करीब 4:30 बजे जापोरिजिया में मिसाइल अटैक किया। जापोरिजिया के मिलिट्री चीफ आॅलेक्जेंडर स्टारुख ने इसकी जानकारी दी है। यह 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरा हमला है। इससे पहले 9 अक्टूबर को जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ था। रूस-यूक्रेन जंग को शुरू हुए 7 महीने हो गए हैं। फरवरी के अंत में जंग की शुरूआत में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े मिसाइल हमले किए थे। हालांकि, कीव के सैनिकों और नागरिकों की तरफ से कड़ी टक्कर मिलने के बाद अप्रैल में रूस ने कीव से अपनी सेना को वापस बुलाना शुरू कर दिया। अब एक बार फिर से रूस ने कीव पर हमला करना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह से ही कीव पर रूसी रॉकेट बरस रहे हैं। सड़कों, गाड़ियों, बच्चों के पार्क जहां देखो वहीं रॉकेट के विस्फोट से हुए गड्ढे नजर आ रहे हैं।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *