लेटेस्टशहरशिक्षा

आरकेजीआईटी बीबीए ने जीता प्रथम पुरस्कार

गाजियाबाद। आरकेजीआईटी बीबीए ने आईएमएस द्वारा आयोजित इन्वेंट-2022 की रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईटी थीम इस प्रतियोगिता पर आधारित कई टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें आरकेजीआईटी बीबीए की ध्वनि जौहरी, खुशी त्यागी, कनिष्का सिंह की एआई थीम की रंगोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरकेजीआईटी के वाईस चेयरमैन अक्षत गोयल ने बच्चों को जीत की बधाई व शुभकामना दी, ग्रुप डायरेक्टर, डॉ. डी.के. चौहान ने बच्चों को जीत की बधाई देते हुए उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल डॉ. मोहित जिंदल ने बच्चों के प्रयास को दिल से सराहा तथा भविष्य में भी उन्हें ऐसे प्रयासों को करने के लिए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इनाम स्वरूप बच्चों ने नकद राशि, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button