लेटेस्टशहर

वीर दिगम्बर जैन मंदिर समिति के कवि सम्मेलन में कवियों ने किया काव्य पाठ

गाजियाबाद। वीर दिगम्बर जैन मंदिर समिति संजय नगर द्वारा दसलक्षण पर्व पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का आयोजन मंदिर परिसर में हुआ जिसमें कई शहरों के कवियों ने भाग लिया। कवियित्री शुभम त्यागी ने माँ शारदा की वंदना से कवि सम्मेलन का शुभारम्भ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे कवि संदीप सजर ने दसलक्षण पर्व व देशभक्ति पर आधारित सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि दीपक मिश्रा ने माता-पिता पर, कवि पंडित अनिकान्त जैन ने जैन समाज के गुरुओं व मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने शाकाहार के महत्व पर आधारित रचना से तालियां बटोरीं। कवि सम्मेलन के संचालक स्वदेश यादव ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं में देशभक्ति की भावना का संचार किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार जैन ने सभी कवियों को सम्मानित किया। अनिल जैन, नीरज जैन, हरीश जैन, सुनील जैन, सुमित जैन आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button