लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में फिजियोकॉन- 2022 की चौथी कार्यशाला का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हैल्थ एंड एलाईड साइंसेज, मुरादनगर के फिजियोथेरेपी विभाग ने फिजियोथेरेपी छात्रों के उपचार कौशल को बढ़ाने के लिये दो दिवसीय शिक्षाप्रद कार्यक्रम फिजियोकॉन-2022 की चौथी कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला डा. नरकीश अर्मुगम, एमपीटी (न्यूरो) पीएचडी फिजियोथेरेपी द्वारा ली गई। इस कार्यशाला के द्वारा फिजियोथेरेपी के छात्रों को रीढ़ की हड्डी की जांच एवं उपचार के तरीके से परीचित कराया। डा. नरकीश एक प्रसिद्व फिजियोथेरेपिस्ट हैं जिन्होंने भारत में आॅसिटयोपैथी की तकनीक को सामने रखा। डा. नरकीश पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला में फिजियोथेरेपी विभाग में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हैं और फिजियोथेरेपी क्षेत्र में कई अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्रों से सम्मानित हैं।
कार्यशाला की शुरूआत सुरेन्द्र सूद, निदेशक-पीआर आईटीएस द- एजुकेशन ग्रुप और डा. सीएस राम, प्रधानाचार्य, आई0टी0एस इंस्टीट्यूट आफ हैल्थ एंड एलाईड सॉईसेज, द्वारा डा. नरकीश अर्मुगम के स्वागत के साथ हुई। सुरेन्द्र सूद ने अपने प्रेरणात्मक शब्दों से छात्रों को संबोधति किया। उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप के बारे में मार्गदर्शन किया और स्टार्ट-अप के बढ़ते महत्व पर ध्यान केंद्रित कराया। उन्होंने फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तकनीकी कौशल के साथ प्रबंधकीय कौशल के निर्माण पर जोर दिया। डा. सीएस राम ने छात्रों को कार्यशाला का विषय चुनने के कारण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आज के समय में रोगियों का तेजी और प्रभावी रूप से उपचार करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण होना महत्वपूर्ण है।
डा. नरकीश ने छात्रों को शरीर की कार्यप्रणाली में रीढ़ की हड्डी के महत्व के बारे में बताया और कैसे रीढ़ की हड्डी की ़क्षति शरीर में बड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। उन्होंने छात्रों को रीढ़ की हड्डी के सटीक तालमेल या जोड़ों के किसी भी गलत लक्षण की पहचान करने के तरीके के बारे में सिखाया। 2 दिनों की इस कार्यशाला ने छात्रों को रीढ़ से संबंधित बीमारियों और फिजियोथेरेपी में उनके विश्लेषण और उपचार से परिचित कराने में मदद की।
सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक कार्यशाला में भाग लिया और अर्पित चड्ढा, वाईस चेयरमैन, आईटीएस द- एजुकेशन ग्रुप को आभार प्रकट किया। छात्रों ने ज्ञानवर्धक कार्यशाला आयोजित करने के लिये और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित करने के लिए कालेज के प्रबंधक को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button