शहर

राजनगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

गाजियाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर राजनगर मंडल में बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक बुलाई गई। बैठक में राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई । इस अवसर पर सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सच्चे देशभक्त ऋषि रहे। आपका सादा जीवन और उच्च विचार रहे। आपके विचारों पर चलकर ही आज आज केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार गरीब शोषित कमजोर लोगों के उत्थान में लगी हुई है। आपने अल्पायु में ही ऊंचे आदर्शों को कायम किया, जिन पर चलकर प्रत्येक मानव जीवन का कल्याण हो रहा है। संजय नगर बूथ संख्या 264 पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्य वक्ता सांसद अनिल अग्रवाल के साथ संकल्प पत्र पढ़ा। देश की अखंडता संप्रभुता पर्यावरण व भारत को परम वैभव पर पहुंचाने की शपथ ली। इस अवसर पर महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद मनवीर नागर, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता चौहान, मंडल मोर्चा अध्यक्ष आरएन राम, वीरेंद्र सारस्वत, महामंत्री ओमदत्त कौशिक, महामंत्री नीरज त्यागी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर यादव, तनुज खन्ना, अनिल अरोरा, मीडिया संयोजक मनीष मित्तल, आईटी संयोजक अभिजीत मुखर्जी, सुमित नागर, सौरभ श्रीवास्तव, जुगल किशोर, श्रीचंद चौहान, शिवम शुक्ला, ओम प्रकाश भोला, किशोर कुमार, मनोज सिंह,अजय राघव, शिवम शर्मा, बबीता त्यागी, सरोज यादव, रमा गुप्ता, महेंद्र चावला, विमलेश गुप्ता, विष्णु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button