लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी में ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप द्वारा संचालित आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी मुरादनगर में बी-फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, शिक्षकों व छात्रों के द्वारा राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।
मिस. संज्ञा दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम को नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के एकीकरण की शुरूआत, सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में संस्थान के निदेशक डा. एस सदीश कुमार ने कहा कि चूंकि प्रत्येक रोगी व्यक्ति को दवाई की आवश्यकता हैं अत: छात्र नई दवाओं की खोज करके समाज की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आजकल फार्मेसी के क्षेत्र में आईटी के क्षेत्र से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्ढा ने कहा कि संस्स्थान में छात्रों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि बीता हुआ समय वापस नहीं आता है अत: समय का सदुपयोग करना चाहिए।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. वी कलाइसेलवन सीनियर प्रिंसिपल साइंटिफिक आॅफिसर, इंडियन फार्मास्कोपिया कमीशन ने छात्रों को दवाइयों के दुष्प्रभाव के बारे में बताया तथा दवाइयों के दुष्प्रभाव को कम करके नई दवाइयां बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम के अवसर गौरव चौधरी ने छात्रों को ओरियंटेशन कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया तथा छात्रों को फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। इस अवसर पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चढ्ढा एवं वाईस चेयरमैन आर्पित चढ्ढा ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम के हिस्से के रूप में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से स्नातक छात्रों और उनके माता-पिता दोनों को परिसर में समायोजित करने में मदद करना है। इस कार्यक्रम का संचालन आंचल व संयोजन डा. मनोज कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button