लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में डी-फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप द्वारा संचालित आईटीएस कॉलेज आॅफ फार्मेसी में डी. फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षकों व छा़त्रों के द्वारा राष्ट्रगान के द्वारा किया गया। मिस. संज्ञा दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान में जीवन से परिचित कराने और नए जीवन को सुगम बनने की सुविधा प्रदान करने का एक अवसर है। इस कार्यक्रम को नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्रों के एकीकरण की शुरूआत, सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डा. एस. सदीश कुमार ने छात्रों से कहा कि फॉर्मेसी के क्षेत्र में भविष्य में उन्नति के विभिन्न अवसर हैं। उन्होंने ज्ञान व बुद्धिमता को बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान अर्पित चढ्ढा वाईस चेयरमैन आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप ने छात्रों से अपने संबोधन में संस्थान में मिलने वाली सुविधाओं, तकनीकी तथा संस्थान मे चल रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप की स्थापना 1995 मे डा. आरपी चढ्ढा ने अपनी दूरदर्शिता दवाई व शिक्षा को पूरा करने के लिए की थी। उन्होंने छात्रों से सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम व अधिक प्रयास करने को कहा तथा उन्होंने छात्रों को उनके भविष्य में सर्वांगीण विकास की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप सोनी (मैनेजिंग डारेक्टर, विक्स हेल्थ केयर प्रा. लि.) ने छात्रों से कहा कि दवाई के उत्पादन व वितरण के द्वारा जीवन की उम्मीद का प्रतिशत बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्नति के कल्पना के परे भी सोचना चाहिए। मिस. स्निग्धा भारद्वाज ने छात्रों को फॉर्मासियूटिकल क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में बताया।
इस अवसर पर आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चढ्ढा एव वाईस चेयरमैन आर्पित चढ्ढा ने कहा कि ओरियंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शुरूआती तौर पर प्रोफेशन के ढांचे को समझाना है तथा उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का संचालन मिस. आंचल व संयोजन डा. मनोज कुमार शर्मा व मिस. उज्जवल भारती ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button