लेटेस्टशहर

नि:शुल्क हैल्थ चेक अप कैंप का आयोजन

गाजियाबाद। मेधा हॉस्पिटल एंड ट्रौमा सेंटर प्रताप विहार गाजियाबाद की ओर से मुफ्त हैल्थ चेक अप कैंप का आयोजन विजय नगर सैक्टर 11 एक्युप्रेशर क्लीनिक पर किया गया। मेगा हेल्थ कैंप में डा. अजय कुमार जयसवाल (सीनियर फिजिशियन), डा. मुईन अखलाक (फिजियोथैरेपिस्ट) और पैरामेडिकल स्टाफ अनुज कुमार व दीपक कुमार ने सैकड़ों लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों के रोग आदि की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गई। इस कैंप में मुख्य रूप से बिगड़ते लाईफ स्टाइल से संबंधित रोगों से ग्रसित लोग ज्यादा पाए गए, जिसमे हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और ओवर वेट (मोटापे) से ग्रस्त, जोड़ो के दर्द आदि से पीड़ित लोग ज्यादा पाए गए। कैंप आए लोगों से डा. अजय कुमार जयसवाल और डा. मुईन अखलाक ने अपना लाईफ स्टाइल और खान पान सुधारने तथा समय पर सुझाई गई दवाई का सेवन करने की सलाह दी ताकि वो जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button