लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस यूजी कैंपस में एक-दिवसीय क्यनिगी फिनिस- आरजे/ वीजे हंट का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस यूजी कैंपस में स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं हेतु एक दिवसीय क्यनिगी फिनिस- आरजे/वीजे हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंटर स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर किये गए इस कम्पटीशन में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न स्कूल एवं कालेजों की टीमों ने भाग लिया।
क्यनिगी फिनिस-आरजे/वीजे हंट कम्पटीशन का उद्घाटन लैंप लाइटिंग एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया जिसमें आईटीएस यूजी कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को उनका हौसला बढ़ाते हुए उनको शुभकामनाएं दी। यूजी कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा ने क्यनिगी फिनिस- आरजे/ वीजे हंट कम्पटीशन की रूपरेखा बताई एवं प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
इस प्रतियोगिता के अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु जी मीडिया के एंकर व प्रोडूसर एवं रेडियो सिटी के एक्स रेडियो जॉकी मानव को आमंत्रित किया गया। मानव ने छात्रों के साथ मुलाकात की एवं छात्रों के सभी सवालों के जवाब देते हए उन्हें आगे बढ़ते रहने की सलाह दी और साथ ही कहा कि छात्र जीवन में अपना उद्देश्य क्लियर रखें।
इस क्यनिगी फिनिस- आरजे/ वीजे हंट प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं में आर्यन गुप्ता, देवांश गुप्ता एवं दिशिका उपाध्याय क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी विजेताओं को आकर्षक नकद पुरुस्कार, ट्रॉफी एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। इसके अलावा उषा शर्मा, आनंद माधव एवं धैर्य शर्मा को कॉन्सोलेशन प्राइज दिए गए। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
प्रतियोगिता के समापन पर आईटीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, आईटीएस यूजी कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय, यूजी कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा, कैंपस के सभी अध्यापक एवं विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों के प्रतिभागी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने कॉलेज द्वारा कराये गए इस क्यनिगी फिनिस- आरजे/ वीजे हंट प्रतियोगिता की सराहना की एवं धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button