लेटेस्टशहर

पंप कर्मियों से 22 लाख की लूट के मामले में एक गिरफ्तार, 10 लाख बरामद

गाजियाबाद। गत 28 मार्च को गोविंदपुरम पेट्रोल पंपकर्मियों से 22 लाख रुपए की लूट की घटना के मामले में एसओजी व स्थानीय पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई नकदी में से दस लाख रुपए भी बरामद करने का दावा किया है। इस वारदात का मुख्य सूत्रधार कोर्ट में सरेंडर में कर चुका है।
एसपी देहात डा.इरज राजा ने बताया कि क्राइम ब्रांच एवं एसओजी टीम तथा मसूरी पुलिस द्वारा नाहल रोड की तरफ जाने वाले रोड पर अपराधिओ में हुई मुठभेड़ के दौरान मुकेश पुत्र चोखे लाल निवासी संगम विहार लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने 2 साथियों के साथ मिलकर हथियारों के दम पर अरिहंत पेट्रोल पंप से पंप कर्मियों द्वारा ले जा रहे कैश को गोविंदपुरम रोड से दिनदहाड़े फायरिंग कर हथियारों के दम पर लूटा था। लूटी गई रकम 22 लाख रुपए थी। कैश लाने व लेजाने की सूचना अरिहंत पेट्रोल पंप पर काम कर रहे आसिफ द्वारा उन्हें दी गई थी। आसिफ ने बताया था कि सोमवार के दिन लूट करना क्योंकि 3 दिन का कैश इकट्ठा होता है और ज्यादा होता है। उल्लेखनीय है कि आसिफ पूर्व में एक पुराने मुकदमे में वारंट होने के कारण कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। पुलिस उसे कोर्ट से रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी।
एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर करीब तीन दर्जन से अधिक डकैती/लूट/चोरी हत्या का प्रयास आदि के अभियोग दिल्ली/गाजियाबाद व अन्य जनपदों में पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक पिस्टल बरामद की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button