लेटेस्टशहर

मकर संक्रांति पर्व पर उत्थान समिति ने गरीबों को दिया जरूरत का सामान

गाजियाबाद। उत्थान समिति द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों को कम्बल, गजक व मूँगफली इत्यादि के पैकेट बाँटे गए ताकि इस सर्द मौसम में वे भी अपना त्योहार मना सकें । इसी क्रम में सर्दी के इस मौसम में डा. रमा सिंह (प्रोफेसर एवं मशहूर कवियत्री) के सहयोग से एवं उत्थान समिति के संरक्षक कृष्ण वीर सिंह सिरोही ( पूर्व विधायक ) के सानिध्य में वरदान नर्सिंग होम, मालवीय विद्या मंदिर स्कूल एवं राम चमेली चड्ढा कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कम्बल, लोई एवं शाल का वितरण किया गया। इसके साथ ही वरदान अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए भी कम्बल उपलब्ध करवाए गए तथा नि:शुल्क आँख का आॅपरेशन करवाए गये। मरीजों को नि:शुल्क आँख के चश्मे तथा दवाइयां भी वितरित की गयीं। इस अवसर पर सुनील कुमार मिश्रा, बबीता सिंह, डा. नीतू चावला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button