लेटेस्टशहर

अधिकारी समय से योजनाएं पूरी करें: असीम अरुण

गाजियाबाद। जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण अपने पहले भ्रमण पर गाजियाबाद पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक उन्होंने गाजियाबाद में कई स्थानों पर जहां विकास कार्यों को धरातल पर जाकर देखा तो कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, कानून व्यवस्था एवं अनवरत विद्युत आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में उन्होंने मुख्यत: तीन बिन्दुओं पर अधिक फोकस रखा। गाजियाबाद जनपद का प्रभारी बनने के बाद असीम अरुण द्वारा ली गई पहली समीक्षा बैठक थी, इसलिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बता दिया कि वे पुलिस विभाग में रहे हैं तो उन्हें कानून व्यवस्था को सृदृढ़ रखने का अनुभव तो है ही साथ ही अब विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से करने की भी योजना बनाकर उसे पूरा करना होगा। जनकल्याणकारी योजनाओं को समय से पूर्ण कराकर आमजन को उसका लाभ मिले, इस दिशा में हमें कार्य करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्त को जहां कई दिशा-निर्देश दिए वहीं जनपद में अनवरत बिजली आपूर्ति की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए पूरी कार्ययोजना को भी समझा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए। किसानों की फसल प्रभावित न होने पाएं, किसानों को पशुओं के लिए चारा काटने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित लद्यु उद्योगों को प्रचूर मात्रा में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से मिले इसके लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में खासकर औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित न होने पाए, इसके लिए संसाधानों को मजबूत किया जाए। जो औद्योगिक माहौल बना है उसे और भी बेहतर बनाना है। उन्होंने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में विस्तार से बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवीन उद्योगों के स्थापित होने से जनपद में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और गाजियाबाद का नाम पूरे प्रदेश में अलग मुकाम हासिल करेगा, इसके लिए सभी को उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करना होगा। प्रभारी मंत्री असीम अरुण द्वारा अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सेक्टर 23 संजय नगर स्थित भागीरथ सेवा संस्थान का निरीक्षण किया गया जहां दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित हैण्डक्राफ्ट, नशा मुक्त भारत अभियान एवं एचआईवी/एड्स उन्मूलन के लिए किए गए कार्यों का अवलोकन किया। सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप मूक बधिर बच्चों के जीवन स्तर को सुधारने के निर्देश दिए गए। मेरठ रोड चौराहे पर आरआरटीएस के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। नगर निगम द्वारा एसएलडब्ल्यूएम कार्यों का निरीक्षण किया। प्रताप विहार में कचरा प्रबंधन के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रताप विहार में नगर निगम द्वारा कूड़े के ढेर को समाप्त कर खाली पड़ी भूमि के सुंदरीकरण हेतु वहां विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए गए थे। उन्होंने नंदी गौशाला में गायों के लिए चारा आदि के प्रबंध की जानकारी उपस्थित कर्मचारियों से ली तथा गोवंश को सर्दी से बचाव के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गायों को गुड़ चारा खिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button