लेटेस्टशहर

एनएलसीसी ने जीसी हंटर्स को अंतिम गेंद पर हराया

गाजियाबाद। एनएलसीसी व जीसी हंटर्स के बीच मननधाम क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया 22 ओवर का मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच में एनएलसीसी ने अंतिम गेंद पर चार विकेट से जीत दर्ज की। एनएलसीसी ने जीसी हंटर्स से मिले 193 रन के लक्ष्य को छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैच में टॉस जीतकर जीसी हंटर्स ने पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 22 ओवर में सात विकेट पर 192 रन का स्कोर खडा किया। अमित विज ने 15 गेंद पर नाबाद 39 की पारी खेली। राहुल कौशिक ने 31 रन, नवनीत चौधरी ने 27 रन व सागर शर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। कप्तान सुशील जैन ने 42 रन देकर तीन विकेट लिए। एनएलसीसी ने 22 वें ओवर की अंतिम गेंद पर छह विकेट पर 193 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। विक्रांत कौशल ने 36 गेंद पर 65 रन व कैलिवन कुशाग्र जैन ने 28 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। अंकुर त्यागी ने नाबाद 30 रन व कप्तान सुशील जैन ने 14 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने पर सुशील जैन को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button