लेटेस्टशहर

निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्कूली छात्र छात्राओं को दिए स्वेटर

गाजियाबाद। निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर श्री सिद्ध सुदर्शन साक्षी धाम द्वारा संचालित स्कूल साइंस डिवाइन विद्यापीठ के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर का वितरण किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन नीरज भटनागर ने बताया कि उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर दान पुण्य करना बहुत ही लाभकारी होता है तथा जन्मों तक पुण्य का लाभ मिलता है। ऐसा पुराणों में लिखा है। इस मौके पर संस्था की ट्रस्टी मधु भटनागर, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महासचिव अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, पुष्पेन्द्र आर्य, संजय खन्ना, शिवकुमार शर्मा, रामकुमार आर्य, निकुंज भटनागर, अजय श्रीवास्तव, नगेन्द्र श्यामल आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button