लेटेस्टशहर

नेशनल क्रिकेट क्लब ने अल्फा क्रिकेट क्लब को हराया

गाजियाबाद। नेशनल क्रिकेट क्लब ने अल्फा क्रिकेट सीरिज में अल्फा क्रिकेट क्लब को 55 रन से हरा दिया। मैच में शानदार शतक लगाने वाले गौरव को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। नेशनल क्रिकेट क्लब ने गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही अल्फा क्रिकेट सीरिज में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते की व 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन का स्कोर बनाया। गौरव ने 63 गेंद पर नाबाद 110 रन बनाए। समीर ने 29 रन व राहुल ने 26 रन का योगदान दिया। शशांक दुबे को 2 विकेट मिले। जवाब में अल्फा क्रिकेट क्लब 20 ओवर 8 विकेट पर 145 रन ही बना सका। शुभम कौशिक ने 45 रन व शशांक दुबे ने 28 रन का योगदान दिया। पुनीत कंसल ने 3 व अजय ने 2 विकेट लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button