लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में मोरक्को-ए-टैलेंट हंट का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस के यूजी कैंपस में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए मोरक्को-ए-टैलेंट हंट 2022 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे सिंगिंग, डांस, एक्टिंग, फैशन शो आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार करना था। प्रतियोगिता में बीबीए सत्र 2022-25 के लिए विवेक चौधरी को मिस्टर फ्रेशर एवं अनामिका कौशिक को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसी श्रंखला में नमन कुमार अग्रवाल तथा यशिका वर्मा फ्रेश फेस आॅफ बीबीए सत्र 2022-25 रहे। तुषार मिस्टर टैलेंटेड एवं लकी सिहानिया मिस टैलेंटेड रहे। ब्वायज कैटेगरी में मोहम्मद नफीस को बेस्ट आॅउटफिट आॅफ द डे एवं वंशिका त्यागी को गर्ल्स कैटेगरी में बेस्ट आॅउटफिट आॅफ द डे चुना गया। वहीँ दूसरी ओर बीसीए सत्र 2022-25 के लिए जतिन वर्मा को मिस्टर फ्रेशर एवं शानवी वर्मा को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसी तरह शौर्य तथा आराध्या फ्रेश फेस आॅफ बीसीए सत्र 2022-25 रहे। नवनीत सक्सेना एवं शिवालिका क्रमश: मिस्टर टैलेंटेड व मिस टैलेंटेड रहे। ब्वायज कैटेगरी में पियूष शर्मा एवं गर्ल्स कैटेगरी में महक गुप्ता बेस्ट आॅउटफिट आॅफ द डे रहे।
बता दें कि आईटीएस प्रत्येक वर्ष अपने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति तथा पद्धति से अवगत कराने हेतु इस स्वागत समारोह का आयोजन करता है। इस अवसर पर बीबीए एवं बीसीए प्रथम वर्ष के लगभग 1000 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर आईटीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, आईटीएस यूजी कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय, यूजी कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा, कैंपस के सभी अध्यापक, प्रतिभागी एवं छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button