राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

Modi Cabinet: पीएम मोदी कैबिनेट का हुआ विस्‍तार, 43 नेताओं ने ली शपथ, किन्‍हें बनाया गया कैबिनेट मंत्री, किन्‍हें मिला राज्‍य मंत्री का दर्जा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्‍तार किया। इस मंत्रिमंडल विस्‍तार में कुल 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। सबसे पहले नारायण राणे ने शपथ ली। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। बाकी 28 सांसदों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

कैबिनेट मंत्री

मंत्रिमंडल विस्‍तार में भाजपा नेता नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

राज्य मंत्री

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर, अजय कुमार, कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रतिमा भूमिक, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. भागवत किशनराव कराड को राज्‍य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुता‍बिक 28 नेताओं को राज्‍य मंत्री बनाया गया है।

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इस्तीफे का दौर:

बाबुल सुप्रियो, हर्षवर्धन, संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई मंत्री बाहर। आज होने वाले मंत्रिमंडल में बदलाव से पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस क्रम में आज बाबुल सुप्रियो, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से देबोश्री चौधरी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक नेे केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र कोटे से मंत्री राव साहब दानवे और संजय दोत्रे के भी इस्तीफे की खबर है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने भी मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। मोदी सरकार में उर्वरक और रसायन मंत्री गौड़ा कर्नाटक से सांसद हैं। वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वहीं कर्नाटक के लिए नियुक्त किए गए राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सौंप दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

पीएम आवास पर बैठक

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले पीएम आवास पर बैठक संपन्न हुई । केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मंत्री पद के कई संभावितों ने मुलाकात की। मोदी से मिलने वालों में भाजपा के नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय भट्ट, भूपेंद्र यादव, शोभा करंदलाजे, सुनीता दुग्गल, मीनाक्षी लेखी, भारती पवार, शांतनु ठाकुर और कपिल पाटिल, जद (यू) के आरसीपी सिंह, लोजपा के पशुपति पारस और अपना दल की अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button