लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईटी ग्रुप आफ इंस्टीटूशन्स में मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • सांसद अनिल अग्रवाल के हाथों से मोबाइल पाकर खुश हुए छात्र
    गाजियाबाद।
    एचआरआईटी ग्रुप आफ इंस्टीटूशन्स में एचआर इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी द्वारा उत्तर प्रदेश के उच्चतर शिक्षा सेवा में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए संचालित मोबाइल/टेबलेट फोन वितरण योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन एवं सांसद डा. अनिल अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल एवं ग्रुप डायरेक्टर डा. एनके शर्मा, डायरेक्टर डा. निर्दोष अग्रवाल, विभाग के अध्यक्ष राजकुमार तेवतिया एवं डा. पी के अग्रवाल द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना को आगे बढ़ाते हुए एचआर इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी में बीसीए एव बी.कॉम के अंतिम वर्ष के सभी छात्रों को मोबाइल वितरण किया गया। संस्थान के चेयरमैन डा. अनिल अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया एवं मोबाइल फोन का सही सदुपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। विभाग के सभी छात्र मोबाइल पाकर लाभान्वित एवं खुश हुए। इस अवसर पर पूजा कुमारी, अंजलि गुप्ता, अंकित मेहता, रवि शंकर श्रीवास्तव, प्रिया शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गुंजन श्रीवास्तव ने किया एव कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button