लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में पीजीडीएम प्रतिभागियों के लिए मेरिट एंड परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट में पीजीडीएम प्रतिभागियों के लिए मेरिट एंड परफोर्मेंस इम्प्रूवमेंट अवार्ड सेरिमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटीएस-द एजूकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, मैनेजमेंट की निदेशिका डा. तिमिरा शुक्ला, निदेशक डॉ.वी.एन. वाजपेई एवं चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. तिमिरा शुक्ला ने अतिथियों, प्रतिभगियों तथा छात्रों के अभिभावकों का स्वागत किया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा द्वारा प्रारम्भ कराये गये मेरिट एंड इम्प्रूवमेंट अवार्ड की सराहना की गई साथ ही इससे होने बाले दूरगामी परिणाम एवं अनुकूल और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सम्भावना व्यक्त की। डा. अनुषा अग्रवाल ने अवार्ड सेरेमनी के मुख्य उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने छात्रों को निरंतर गति से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा उचित मानवीय गुण विकसित कर एक संतुष्ट और सफल व्यक्ति बनने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।मेरिट एंड इम्प्रूवमेंट अवार्ड के तहत प्रत्येक ट्राईमेस्टर में टीजीपीए के आधार पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले दस छात्र एवं दो ट्राइमेस्टर के बीच बेहतर प्रदर्शन करने वाले दस छात्रों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button